फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the dispute with the husband, the woman is set on fire

पति से विवाद के बाद महिला ने आग लगाकर दी जान

Sat, 29 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 29 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the dispute with the husband, the woman is set on fire
demo pic - फोटो : प्रतिकात्मक

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कर्ता गांव में गुरुवार को बच्चों को डांटने को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने आग लगाकर जान दे दी। पत्नी से झगड़े के बाद पति खेत पर चला गया और बच्चे खेलने चले गए थे। इसी दौरान महिला ने आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष के लोगों ने किसी आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के कर्ता गांव निवासी राजेश की शादी करीब 15 साल पहले बिलग्राम के नाऊपुर निवासी राम स्वरूप की बेटी राजेश्वरी (32) से हुई थी। उसके दो बेटे शिवम (8) व अनूप (5) हैं। गुरुवार शाम घरेलू काम को लेकर राजेश बड़े बेटे शिवम को डांट रहा था। इस पर राजेश्वरी ने बेटे को डांटने से मना किया। इसी बात को लेकर राजेश का पत्नी से विवाद हो गया। करीब छह बजे राजेश खेत पर गेहूं की फसल काटने चला गया और दोनों बच्चे घर के बाहर खेलने चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान राजेश्वरी ने घर में रखा केरोसिन का तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। आग क ी चपेट में आकर राजेश्वरी के चीख-पुकार मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसे आग की लपटों से बचाया। राजेश्वरी काफी झुलस गई थी। घटना की जानकारी पर राजेश पहुंचा और उसे सीएचसी ले गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजेश्वरी की मौत हो गई। मृतका के भाई मैकूलाल ने बताया कि घटना की सूचना राजेश ने उसे दी थी। रात करीब 11 बजे अस्पताल गया था। तब तक राजेश्वरी की मौत हो चुकी थी। मैकूलाल ने किसी आरोप से इनकार किया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed