फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the death of Kanvriye organically

कांवरिये की मौत के बाद बवाल

Tue, 02 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 02 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
After the death of Kanvriye organically
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबापुर के पास मंगलवार की सुबह निजी बस से कुचलकर कांवरिये की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए कांवरियों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दी। एसपी के वाहन को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डीएम के साथ पहुंचे पुलिस बल ने लाठियां पटककर प्रदर्शनकारियों का नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली के अंदा इब्राहिमपुर गांव से सोमवार को कांवरियों की टोली ट्रैक्टर-ट्राली से बिलग्राम के राजघाट पर कांवर भरने गई थी। टोली में गांव के कृष्णपाल (50) भी शामिल थे। मंगलवार सुबह कांवरिये राजघाट से कांवर भरकर लौट रहे थे। करीब नौ बजे बिलग्राम रोड पर कुतुबापुर गांव के पास खजुरहा मोड़ पर धर्मकांटा के सामने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके कांवरिये दुकानों पर खरीददारी करने लगे। कृष्णपाल एक दुकान पर सब्जी खरीदकर रोड के  दूसरी तरफ खड़े ट्रैक्टर की तरफ जाने के लिए मुड़ा। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कांवरियों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। लगभग आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से कांवरिये उग्र हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।   
विज्ञापन


 उन्होंने लखनऊ की तरफ से आई प्राइवेट मिनी बस, ट्रक और रोडवेज बस पर यूकेलिप्टस की बल्लियों से तोड़फोड़ व पथराव किया। सूचना पर डीएम विवेक वार्ष्णेय, एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी ने अपनी गाड़ी प्रदर्शनकारियों से कुुछ दूरी खड़ी करवा दी। उनके उतरते ही आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर बल्ली व ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले में गाड़ी मोड़ रहा चालक राम कुमार यादव बाल बाल बचा। इसके बाद हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इसके बाद डीएम व एसपी की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। किसी भी बवाल के मद्देनजर एसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना दर्दनाक है लेकिन अराजकता करना व कानून को अपने हाथ में लेना गलत है। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थितियों को काबू में कर लिया गया है। अराजकता फैलाने वाले लोगों की धरपकड़ की जा रही है। घटना की प्रथम दृष्टया जांच में ट्रैक्टर ट्राली गलत दिशा में खड़ी होने के कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed