फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After Priyanka Gandhi's slogan BJP MLA's slogan went viral

यूपी: कांग्रेस के लड़की हूं...के मुकाबले भाजपा का हम ही नारायणी हैं, वायरल हुआ भाजपा विधायक रजनी का नारा

Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के वायरल होने के बाद हरदाेई के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रजनी तिवारी का 'हम ही नारायणी' नारे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
After Priyanka Gandhi's slogan BJP MLA's slogan went viral
प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई में महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के मुकाबले शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने ‘हम ही नारायणी हैं’ का नारा बुलंद किया है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में रामलीला समारोह में दिया गया रजनी तिवारी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विधायक रजनी तिवारी शाहाबाद के ग्राम उधरनपुर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की ओर से आयोजित रामलीला में आरती में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की नसीहत दी और गणेश जी की आरती का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी महिलाएं संकल्प लें कि आरती में ‘बांझन को पुत्र देत’ की जगह ‘बांझन की कोख भरे’ लाइन गाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुत्र और पुत्री में भेदभाव नहीं करना चाहिए। महिलाएं किसी से याचना क्यों करती हैं कि हमें सशक्त बनाओ। हम पहले से ही बहुत सशक्त हैं हम ही नारायणी हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी का लड़की हूं, लड़ सकती हूं, स्लोगन वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed