{"_id":"6844705ac8af87bf3406a7e8","slug":"after-offering-prayers-prayed-for-peace-and-prosperity-of-the-country-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132514-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नमाज अदा कर अमन-चैन के साथ मांगी मुल्क की सलामती और तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नमाज अदा कर अमन-चैन के साथ मांगी मुल्क की सलामती और तरक्की
विज्ञापन
हरदोई। बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में निपट गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन के साथ मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ मांगी। गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर कुर्बानी भी दी।
बकरीद पर शनिवार सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने घरों पर रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। ईदगाह में मुफ्ती आफताब ने नमाज अदा कराई। तकरीर में कहा कि कोई भी समाज आपस में बैर और द्वेष की भावना रखने की सीख नहीं देता। जामा मस्जिद में मुफ्ती वकील ने तकरीर की और नमाज पढ़ाई। मस्जिद हक्की सिनेमा रोड में मुफ्ती उबैदुर्रहमान ने तकरीर की और ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। ईदगाह और जामा मस्जिद पर सुरक्षा बंदोबस्त का डीएम अनुनय झा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने जायजा लिया। मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकवाद दी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी साथ रहे।
बावन क्षेत्र में ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह के साथ ही मखदूम शाह बाबा की दरगाह पर सुबह से ही लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचने लगे। ईदगाह में सैय्यद याह याह ने नमाज अदा कराई। हाफिज उबैदुल्लाह, सैय्यद अनीशुल हसन, असजद मियां और सैय्यद याह याह ने नमाज से पहले तकरीर की। कहा कि गरीबों व जरुरतमंदों की खूब मदद करें। कुर्बानी का गोश्त गरीबों तक जरूर पहुचाएं। प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद पप्पू मंसूरी,अतहर मियां, असद खां, सैय्यद जमा, शराफत खान, मोनीश खान, हयात खान, शकूर खान, शीबू खान, अनीश खान, नफीस कुरैशी, इश्हाक खां, हाफिज नसीम खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
संडीला में नमाज की इमामत मौलाना अरशद रजा ने की। डॉ. अहमद सईद, मौलाना लियाक सिरहौली, हसन मक्की, नोमान खान और माज अहमद भी मौजूद रहे।
पिहानी ईदगाह में मुफ्ती नजीब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी मार्तंड प्रकाश, सीओ संतोष सिंह, कोतवाल विद्या सागर पाल और ईओ अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
मल्लावां में ईदगाह बगदाद में पेश इमाम मौलाना रिजवान अंसारी, छोटी ईदगाह भगवंतनगर में हाफिज फरीद सिद्दीकी, छत्ता टोला मस्जिद में कारी महफूज मिया, दरगाह मस्जिद में पेश इमाम नाजिम ने नमाज अदा कराई। चेयरमैन तबस्सुम की तरफ से शरबत का वितरण किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम ने गले मिलकर लोगों को मुबारकबाद दी। ईओ राजेश राणा, सद्दाम हुसैन, माज अंसारी, इकरामुद्दीन, इंतसार अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
गोपामऊ ईदगाह में मौलाना हसन कासमी ने नमाज अदा कराई। शाही जामा मस्जिद, खैरुल्लाह शाह मस्जिद, बंदगी मियां मस्जिद व सागर मियां अली मस्जिद समेत मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद, मौलाना हिमायत, मौलाना इमरान, मौलाना शहनवाज, उवैस खान, ईओ डीके भार्गव आदि ने सभी को मुबारकबाद दी। पूर्व और वर्तमान चेयरमैन की तरफ से शरबत की सबील लगाई गई।
पाली के ईदगाह में पेश इमाम असल कादरी ने नमाज अदा कराई। चेयरमैन रिजवान खां ने सभी को मुबारकबाद दी। विधायक पुत्र सरताज खां, फुरकान खां, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू आदि ने भी गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।