{"_id":"f5d5f05ffa72ce5893bbd6d30aafd798","slug":"after-murder-of-the-boy-lying-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की कुकर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की कुकर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालक गांव के एक स्कूल मे कक्षा तीन का छात्र था। रविवार को गांव निवासी सोनू और पड़ोसी गांव चक निवासी विमलेश उसे पतंग खरीदने के बहाने अपने साथ ले गए। वह रात में वापस नहीं आया। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर कमलापुर बरतारा गांव के पास खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि बालक घर में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष सियाराम सरोज ने बताया कि हत्या व कुकर्म करने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।