{"_id":"659857e0ec347bae6108bb45","slug":"after-kharmas-mass-marriage-ceremony-will-be-held-on-17th-january-hardoi-news-c-213-1-hra1001-8889-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खरमास बाद 17 जनवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खरमास बाद 17 जनवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
हरदोई। 15 जनवरी को खरमास समाप्त हो जाएगा। 17 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह होगा। प्रशासन ने तैयारियां शुरू करा दी हैं। समारोह के आयोजन स्थल का चयन होना बाकी है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दो लाख रुपये वार्षिक आमदनी वाले परिवारों की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराने की व्यवस्था है। योजना के तहत अब तक पोर्टल पर 1,150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की तहसील और ब्लॉक से जांच कराई जा रही है। जांच में पात्र पाए गए आवेदकों को शादी के लिए चयनित किया जा रहा है। 870 आवेदनों की जांच पूरी हो गई है, इनमें से 745 आवेदन पात्रता की श्रेणी में पाए गए हैं। 140 आवेदन आमदनी व पुत्री की आयु 18 साल से कम होने के कारण अपात्र किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी का पदभार देख रहे डिप्टी कलेक्टर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदनों की जांच ब्लॉक और तहसील स्तर से कराई जा रही है। खरमास में शुभ काम न होने की बाध्यता के कारण इसके समाप्त होते ही सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। डीएम की ओर से 17 जनवरी प्रस्तावित की जा रही है। आयोजन स्थल तय होते ही कार्यक्रम कराया जाएगा।