फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   after becoming the Deputy Speaker of the Assembly Nitin Agarwal reached Hardoi, given warm welcome

घर आए लाल पर निहाल हुआ शहर

Wed, 20 Oct 2021 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
after becoming the Deputy Speaker of the Assembly Nitin Agarwal reached Hardoi, given warm welcome
हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष बने सदर विधायक नितिन अग्रवाल बुधवार को गृह जनपद पहुंचे। लखनऊ जनपद की सीमा से वैटगंज स्थित आवास तक समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

खुली जीप में सवार नितिन को माला पहनाने और स्वागत करने वालों की भीड़ लगी रही। लखनऊ जनपद की सीमा पर संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, संडीला के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह मलेहरा, मनिहार समाज के हबीब लिट्टे ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कछौना में पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा ने स्वागत किया। बघौली में सतेंद्र कुमार सिंह सीटू, नरेंद्र पाल सिंह, अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, सुरसा के धनंजय मिश्रा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सिनेमा रोड पर मनीष चतुर्वेदी के नेतृत्व में नितिन अग्रवाल को तलवार भेंट कर पगड़ी पहनाई गई। यहां राजू मिश्रा, विकास मिश्रा, शौर्य चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

बस बिल्डिंग के निकट छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंबुज शुक्ला ने स्वागत किया। वैटगंज स्थित आवास पर नितिन के चाचा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने उन्हें टीका लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदर सांसद जय प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पीके वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अमित त्रिवेदी रानू, टिंकू त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।

फोटो-16-शहर में सिनेमा रोड पर नितिन अग्रवाल का स्वागत करते समर्थक और पीछे वाहनों का काफिला। संवाद

फोटो-16-शहर में सिनेमा रोड पर नितिन अग्रवाल का स्वागत करते समर्थक और पीछे वाहनों का काफिला। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed