{"_id":"6980d8cdaf8cae19160356f6","slug":"advocates-strike-ends-on-sdms-assurance-will-work-from-today-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144320-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे काम
विज्ञापन
फोटो-27-सवायजपुर के अधिवक्ता सभागार में वकीलों से बात करते एसडीएम मयंक कुंडू। संवाद
सवायजपुर। उपजिलाधिकारी से बातचीत के बाद अधिवक्ताओं की हड़तात खत्म हो गई है। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।
इस पर अधिवक्ता मान गए।बीते दिनों एसडीएम मयंक कुंडू ने तहसील में प्रवेश के लिए बने दो गेट में से गेट नंबर-2 पर ताला डलवा दिया था। निर्देश थे कि इस गेट से अधिकारियों और कर्मचारियों के ही वाहन आएंगे। इस निर्णय के खिलाफ अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी। हालात देखते हुए तहसीलदार विनोद कुमार ने गेट उसी दिन खुलवा दिया था।
हालांकि, अधिवक्ताओं ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। 31 जनवरी को एसडीएम मयंक कुंडू और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुलाकात हुई थी, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई थी। सोमवार को एसडीएम ने फिर से अधिवक्ताओं से बात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बिहारी मिश्र व अन्य अधिवक्ताओं से एसडीएम ने जाम लगने की समस्या का समाधान पूछा। साथ ही सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जैसा चाहें वैसा निर्णय करे, लेकिन जाम की स्थिति नहीं होंने देंगे। इसके बाद महामंत्री संजय पांडेय ने कहा राजस्व संहिता के तहत वादों का निस्तारण करने में समय सीमा का पालन किए जाने की बात उठाई।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला व कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भी आरोप लगाए। एसडीएम ने कहा कि अगर अधिवक्ता लिखित शिकायत करेंगे तो वह जांच कर आख्या डीएम को भेज देंगे। एसडीएम ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया, तो अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। अध्यक्ष राम बिहारी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य किया जाएगा। वार्ता के दौरान उदयराज सिंह, दिनेश अस्थाना, संजीव मिश्रा, श्याम सिंह यादव, देवेश वाजपेयी, मुकेश कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।