फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Administration website will be displayed in the new text,

नए कलेवर में दिखेगी प्रशासन की वेबसाइट

Thu, 05 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 05 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Administration website will be displayed in the new text,
वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिला प्रशासन की वेबसाइट hardoi.nic.in जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएगी। वेबसाइट को सुविधाजनक और उपयोगी बनाने के लिए राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र ने खाका बनाना शुरू कर दिया है। वेबसाइट पर जिला प्रशासन से संबंधित खबरों का न्यूज कार्नर बनाने के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को आम जनता की ओर से फीडबैक देने के लिए मोबाइल नंबरों को लिंक किए जाने पर विचार चल रहा है। कोई भी व्यक्ति जिस अधिकारी को कोई सुझाव फीड बैक कालम में देगा, एसएमएस के जरिए वेबसाइट से अफसर के मोबाइल नंबर पर वह संदेश पहुंच जाएगा। इससे आम लोग अफसरों से वेबसाइट के माध्यम से सीधे कनेक्टिविटी बना सकेंगे।

विज्ञापन


अभी तक जिला प्रशासन की वेबसाइट से जिला स्तर पर होने वाली भर्तियों सहित जिले के बारे में सूचनाएं, निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण साइटों के लिंक उपलब्ध हैं। सूत्रों की मानें तो इस खाके को फाइनल करने के बाद अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। डीएम के अनुमोदन मिलने पर दिल्ली स्थित एनआईसी मुख्यालय से आवश्यक तकनीकी निर्देशन एवं परमीशन प्राप्त कर इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि वेबसाइट पर नई सुविधाएं बढ़ाने एवं अपडेशन के लिए खाका बन रहा है। इसके लिए डीएम से अनुमोदन प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। न्यूज कार्नर के साथ ही मोबाइल वर्जन वेबसाइट एवं एसएमएस बेस्ड फीड बैक अपडेशन के प्रमुख बिंदु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed