फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Adinath and Kusuma Devi temple will be beautified with Rs 1.31 crore

Hardoi News: 1.31 करोड़ से आदिनाथ और कुसुमा देवी मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Adinath and Kusuma Devi temple will be beautified with Rs 1.31 crore
बावन स्थित प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ मंदिर। - फोटो : बावन स्थित प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ मंदिर।
फोटो 24 : बावन स्थित प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ मंदिर। संवाद
विज्ञापन

- आबकारी मंत्री के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने दी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति
- गांधी भवन के सुंदरीकरण को भी मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/बावन। कस्बा के प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ और मां कुसुमा देवी मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने दोनों मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए 1.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
काम कराए जाने के लिए रुपये भी दे दिए हैं। जिससे उम्मीद है कि जल्द ही मंदिरों पर काम शुरू कराया जा सकेगा। बावन के प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ और मां कुसुमा देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रस्ताव दिया था। पर्यटन विभाग ने मंत्री के प्रस्ताव पर दोनों मंदिरों के सुंदरीकरण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन ने बावन के दोनों मंदिरों के साथ ही गांधी भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 50,67,000 रुपये की स्वीकृति दी है। बताया कि बावन में बाबा आदिनाथ महादेव शिव मंदिर व मां कुसुमा देवी मंदिर अतिप्राचीन मंदिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने दोनों धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को कराए जाने के लिए बाबा आदिनाथ मंदिर के लिए 20 लाख और मां कुसुमा देवी मंदिर के लिए 30 लाख रुपये भी दे दिए हैं।

बताया कि शासन के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव की ओर जारी आदेश प्राप्त हो गए हैं। बताया कि गांधी भवन के सुंदरीकरण के लिए भी रुपये मिल गए हैं। बताया कि जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed