फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   adhaar card news in hardoi

चार दिनों से आधार के लिए भटक रहे ग्रामीण, सपा यूथ ब्रिगेड ने समस्या का निस्तारण न होने पर धरने की धमकी

Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
adhaar card news in hardoi
हरदोई में पिछले चार दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए गुरुवार को भी सरकुलर रोड स्थित आधार सेवा केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही लेकिन केंद्र बंद रहा था। इसी बीच सपा मुलायम यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी वहां पहुंच अधिकारियों को फोन करके इसको खुलवाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आधार सेवा केंद्र में लगातार चार दिन से कई लोग सुबह पांच बजे से आकर बैठ जाते हैं। आधार केन्द्र पर ताला पड़ा रहता है। अगर गरीबों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर आधार कार्ड के लिए आए ग्रामीण सधई बेहटा के नंदलाल, बघराई के देवेंद्र, गोपालापुर के नरेंद्र, मझोला के विपिन, हरपालपुर की आरती, तत्योरा के शिवकुमार, कसरावां की रामरानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed