फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Additional Director upset over slow pace of investigation against BEO

Hardoi News: बीईओ के खिलाफ जांच की धीमी गति पर अपर निदेशक खफा

Thu, 09 May 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Additional Director upset over slow pace of investigation against BEO
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में विभागीय निर्देशों की अवेहलना कर मनमानी करने के आरोप में दो सदस्यीय टीम की ओर से बीईओ सुरसा और टोडरपुर के खिलाफ चल रही जांच में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

इस पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताई और सात दिन के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा सीमा गौतम के खिलाफ शिक्षकों के अवकाश में मनमानी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच कराई गई थी। इसमें पाया गया था कि शिक्षिकाओं के चाइल्ड केयर अवकाश की स्वीकृति में बीईओ की ओर से मनमानी की जा रही है। बीईओ ने आर्थिक लाभ न होने पर एक माह में दो शिक्षिकाओं का छह बार, एक का पांच बार, चार शिक्षिकाओं का चार बार, आठ शिक्षकों के अवकाश का आवेदन तीन बार निरस्त किया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ से बीएसए ने जवाब मांगा था, मगर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिस पर बीएसए ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर प्रभात श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने ब्लाॅक के दो शिक्षकों को विद्यालय न आने की छूट दे रखी है और उनके अवकाश को विभागीय नियमों के विपरीत स्वीकृत कर दिया। इस संबंध में उनसे जवाब मांगा गया। जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से दोनों बीईओ की जांच के लिए अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को अधिकृत किया गया था। अपर परियोजना निदेशक की ओर से डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी बनाया गया था और जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए थे। मगर निर्देशों के बावजूद जांच अधिकारियों ने जांच पूरी नहीं की। इस पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताई और सात दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि चुनाव के कारण जांच में देरी हुई है। जल्द ही जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed