{"_id":"95a9d2ffa357da98ba797bc4108d2372","slug":"ad-got-the-moradabad-division-posting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद मंडल में मिली एडी को तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद मंडल में मिली एडी को तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का अपर निदेशक
विज्ञापन
ग्रेड टू के पद पर पदोन्नत होने के एक माह बाद उन्हें नई तैनाती मिली।
मुरादाबाद मंडल में तैनाती के आदेश आने के बाद शुक्रवार को उन्होंने
कार्यभार छोड़ दिया। उधर, शासन के निर्देश पर कुशीनगर से भेजे गए मुख्य पशु
चिकित्साधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश मोहन दीक्षित को शासन ने पदोन्नत कर मुरादाबाद मंडल में नवीन तैनाती देते हुए जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर अशोक यादव को कुशीनगर से भेजा है। शुक्रवार को नवागत सीवीओ के आने पर विकास भवन में दोपहर कार्यभार हस्तांतरित हुआ।
इसके बाद विभाग की ओर से विदाई समारोह में एडी डा. दीक्षित को कर्मियों ने फूल मालाओं से लादा और स्मृति चिन्ह भी दिए। इसके बाद नवागत सीवीओ डा. यादव ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों और कर्मियों से भेंट की। इस मौके पर अनिल सिंह चंदेल, सर्वेंद्र सिंह, डा. प्रकाश, रावेंद्र, डा. बीके यादव, मुनेंद्र आदि मौजूद थे।