{"_id":"60256cfb8ebc3ee9702be893","slug":"action-should-be-taken-against-corrupt-people-by-canceling-e-tender-hardoi-news-knp6112923140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडर को निरस्त कर भ्रष्टाचारियों पर की जाए कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडर को निरस्त कर भ्रष्टाचारियों पर की जाए कार्रवाई
विज्ञापन
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते सपा नेता रामज्ञान गुप?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका परिषद सदर में निकले ई-टेंडर को शीघ्र निरस्त कराने व दोषियों के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन भी सौंपा है।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि श्रीशचंद्र बरात घर के सामने स्थित तालाब की खोदाई दो बार हो चुकी है। तीसरी बार सफाई का टेंडर निकाला जा रहा है। दूसरी ओर इसी तालाब का कुछ कार्य टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे होना दर्शा कर कार्य कराए जाएंगे, जबकि कार्य पूर्ण हो चुके हैं और तालाब एक ही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी नगर पालिका में एक ही परिसर में सब्जी मंडी व खोया मंडी के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के ई-टेंडर जारी किए गए हैं। जबकि, इतनी लागत इसमें आनी ही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी तरह के कई ऐसे कार्य हैं जो पहले से ही निर्मित हैं सिर्फ धन के बंदरबांट के लिए ई-टेंडर निकाले गए हैं। उन्होंने जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कपिल यादव, शिशुपाल वर्मा, सोनू गुप्ता, शाहिद, बलवीर, सोनू गुप्ता, प्रांजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।