फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   action

गड्ढे में मिला शव लखीमपुर के भट्ठा मजदूर का निकला

Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
action
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को लखनऊ मार्ग पर नयागांव के पास गड्ढे में मिले शव की साथियों ने शिनाख्त की। वह लखीमपुर जनपद का रहने वाला था। नयागांव में एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई हैं। उसके शरीर पर चार अन्य चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बद्दापुरवा निवासी महिपाल उर्फ गब्बर (35) पुत्र स्व. रामभजन अविवाहित था। वह तीन भाई बहनों में बड़ा था। भाई विमलेश के मुताबिक महिपाल भट्ठा मजदूर था। वह गांव निवासी सुमेंद्र के साथ दो माह पूर्व हरदोई के नयागांव स्थित रामजी गुप्ता के भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। गुरुवार की सुबह उसका देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के पास गड्ढे में शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को महिपाल के साथी सुमेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर फोटो से शव की शिनाख्त की। सुमेंद्र की सूचना पर घर से भाई विमलेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट आने से महिपाल की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उसकी कोख के दोनों तरफ डंडे व दाहिने पैर में चोटों के निशान मिले हैं। जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल परिजनों ने अभी आरोप से इंकार किया है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed