{"_id":"0fe6090b2fef5de6c146aea708630d26","slug":"act-in-the-interests-of-farmers-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों के हित में भी कार्य करें बैंक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों के हित में भी कार्य करें बैंक’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 01 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में
विज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्ध तरीके से
कार्य किए जाएं, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में लक्ष्य को पूर्ण करने में
कठिनाई न हो। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि कोई कठिनाई हो तो बड़े अफसरों
को अवगत कराया जाए।
विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि बैंक वार्षिक लक्ष्य को माहवार निर्धारित कर कार्य करे ंऔर फरवरी माह तक लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया लाए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य हेतु ऋण में नो ड्यूज के लिए किसानों को बैंकों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए प्रक्रिया में सरलीकरण किया जाए और नो ड्यूज के लिए शपथ पत्र लेकर उसे ऋण स्वीकृत कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानाें को केसीसी जारी किए जाएं। पुसल बीमार योजना के तहत कार्यदायी संस्था प्रतिनिधि ने बताया कि इस योजना में सभी बैंकों द्वारा भाग नहीं लिया गया है, जिस कारण खरीफ में 17,918 किसानों को ही फसल बीमे से कवर किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि बैंक किसानों के हित के लिए कार्य करें और जनपद के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ा जाए। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएल राजेश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी रामलाल राय, डीडीएम नाबार्ड राजीव मोहन, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, कृषि निदेशक बृजेश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव, अग्रणी बैक प्रबंधक पीके सिंह सहित सभी बैंकोें के जिला समन्वयक सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।