फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Acharya Narendra Dev Patel and on the anniversary of the emotive remembrance

जयंती पर सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव का भावपूर्ण स्मरण

Sun, 01 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 01 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Acharya Narendra Dev Patel and on the anniversary of the emotive remembrance

शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में लौहपुरुष सरदार वल्लभ पटेल तथा आचार्य नरेंद्र देव का जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर दोनों ही महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसार करने का आह्वान किया।

विज्ञापन



मिथिलेश मिश्रा, अवधेश चंद्र मिश्रा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्राम आटदानपुर में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विज्ञापन



समिति अध्यक्ष गीता मिश्रा ने लौहपुरुष पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित किया। समिति प्रबंधक अवधेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोगों को सरदार पटेल जैसा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं ग्राम करांवा में आयोजित विचार गोष्ठी में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल नाम के नहीं बल्कि कर्म से भी लौह पुरुष थे।


भारोत्थान मिशन के छात्र नेता सत्यम मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की एकता, अखंडता की रक्षा करने वाले महान पुरुष थे। उन्होंने तन, मन और धन सब कुछ राष्ट्र की रक्षा पर न्योछावर कर दिया।


इस मौके पर विवेक पाल, सुधीर यादव, सत्यम शुक्ला, राहुल, अखिल मिश्रा, आशीष मिश्रा, अनुपम, प्रीती मिश्रा, रोहित, सौरभ, मोहित, माया प्रकाश, अर्पित आदि मौजूद रहे।



वहीं तहसील सदर के सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गोष्ठी में उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, तहसीलदार सदर राजेश प्रसाद चौरसिया, तहसीलदार न्यायिक प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed