फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused who came for production dodged the police and absconded

Hardoi News: कोर्ट में पेशी के लिए आया आरोपित पुलिस को चकमा दे फरार, पकड़ा

Sat, 25 Feb 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 25 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused who came for production dodged the police and absconded
पेशी के लिए आया आरोपी पुलिस को चकमा दे फरार
विज्ञापन

- शाहाबाद पुलिस ने शनिवार देर पकड़ने का किया दावा
- चोरी के आरोप में पकड़ा गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोतवाली शाहाबाद में चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक कोर्ट में पेश होने से पहले ही शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपित के फरार होने की भनक लगते ही खलबली मच गई। शनिवार देर शाम शाहाबाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लेने का दावा किया है।
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने कस्बा के मोहल्ला खेड़ाबीवीजई निवासी अरविंद को मुर्गा फार्म से बैटरी और मोटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास चोरी की बैटरी समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। शाहबाद कोतवाली से दरोगा रामलखन अवस्थी, सिपाही अंकित कुमार के साथ आरोपी को एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश करने के लिए लाए थे। कोर्ट में पेश करने से पहले ही आरोपी दरोगा और सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपित अरविंद की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थी। शाहाबाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी अरविंद को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed