फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of murdering guest house operator injured in encounter

Hardoi News: गेस्ट हाउस संचालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering guest house operator injured in encounter
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बीती 12 फरवरी को हुई गेस्ट हाउस संचालक की हत्या का एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। लोनार कोवताली क्षेत्र में जगदीशपुर पुलिया के पास सोमवार आधीरात के बाद मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि उधारी के रुपये वापस मांगने पर योजनाबद्ध ढंग से गेस्ट हाउस संचालक की हत्या की गई थी। आरोपी के दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के पुरौरी निवासी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू (43) पिछले कई वर्ष से परिवार समेत नकटौरा पुलिया के पास रहते हैं। वह गेस्ट हाउस और टेंट हाउस चलाने के साथ भवन निर्माण सामग्री की दुकान भी घर के पास ही चलाते थे। बीती 12 फरवरी की दोपहर उनका शव लोनार - बघौरी मार्ग स्थित राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास पड़ा मिला था। धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई थी। पुत्र अजय की शिकायत पर पुलिस ने पुरौरी निवासी रियासत, धीरू, धीरज, और बिस्सिंगपुर निवासी रिंकू सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें घटना का खुलासा करने में लगी थीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला था कि पुरौरी निवासी सत्यम ने धीरज और धीरू के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। इन सभी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी। सोमवार आधीरात के बाद मुखबिर से जानकारी मिली थी कि सत्यम बाइक से बावन कस्बे की तरफ जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की। सत्यम ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दाएं पैर में गोली लग जाने से सत्यम घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्या के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया सत्यम व उसके साथी जुआ खेलते थे। इसके लिए रुपये अनिल सिंह से लिया करते थे। ज्यादा पैसा हार जाने के कारण अनिल के कर्जदार हो गए थे। रुपये वापस मांगने पर अनिल को बुलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed