{"_id":"5fda41fe8ebc3e3fb15daa7f","slug":"accused-in-love-jihad-arrested-hardoi-news-knp6003158196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। लव जिहाद के आरोपी को पुलिस ने छह दिन बाद उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से दूसरे संप्रदाय के युवक आजाद मोहम्मद ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। तीस नवंबर को आजाद जिला मुख्यालय पर युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने आया था। वह शादी से पहले युवती से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर युवती ने इनकार कर दिया तो आजाद उसे कचहरी में ही छोड़कर चला गया। वापस गांव पहुंची युवती को फोन पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।
दस दिसंबर को युवती ने एसपी अनुराग वत्स को घटना के बारे में बताया था। एसपी के आदेश पर शाहाबाद कोतवाली में दुष्कर्म व लव जिहाद की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आजाद को तलाश रही थी। कोतवाल शिव शंकर सिंह और उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर बुधवार सुबह छापा मारा। उसे पकड़ जेल भेज दिया गया है।