{"_id":"647ce0f197a2e3669d02e954","slug":"accused-doctor-ran-away-from-medical-college-hardoi-news-c-12-1-269416-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेडिकल कॉलेज छोड़कर भागा आरोपी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेडिकल कॉलेज छोड़कर भागा आरोपी चिकित्सक
Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी के डॉक्टर राजवीर वर्मा को पुलिस जोरों पर तलाश कर रही है। थाना के आरोपी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज छोड़कर भागा हुआ है। वहीं पुलिस उसके मोबाइल नंबर से लेकर निवास तक का पता लगाने में जुटी हुई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने माता -पिता के साथ कमर दर्द होने के कारण ऑर्थो विभाग के डॉक्टर के पास परामर्श लेने के लिए तीन दिन पहले आई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले तो वहां मौजूद आरोपित जेआर डॉक्टर राजवीर वर्मा ने उसे चेक किया। उसके बाद उसे प्लास्टर रूम में एकांत कोने में ले जाकर उसके साथ अश्लील बातें व छेड़छाड़ की थी। इस मामले में कोतवाली शहर में महिला की तहरीर पर छेड़छाड करने व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित के ठिकानों को लेकर तलाश की जा रही है जल्द ही डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।