{"_id":"57507d6d4f1c1b6a79109885","slug":"according-to-the-secretary-of-the-roster-will-g","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर के अनुसार मिलेंगे ग्राम सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर के अनुसार मिलेंगे ग्राम सचिव
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी को समस्याओं को सुनने और निस्तारण करने के लिए ग्रामीणों के पास जाना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम सेक्रेटरियों का ग्राम पंचायतवार साप्ताहिक रोस्टर तैयार कराने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं। साथ ही रोस्टर को उनके पास भिजवाने और ब्लाक मुख्यालय पर पेंट से लिखवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव में विकास कार्यों को कराने और लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए शासन ने ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार नियुक्त किया है, लेकिन ग्राम सेक्रेटरी गांव में जाते ही नहीं है। ऐसे में गांव के लोगों को यदि कोई काम पड़ता है तो वह उनसे फोन से संपर्क करता है। जिससे ग्रामीणों को उनसे मिलने के लिए ब्लाक पर या फिर उनके घर तक दौड़ लगानी पड़ती है। अब मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही निस्तारित करने के लिए ग्राम सेक्रेेटरियों को गांव में जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ ने ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को सेक्रेटरियों का साप्ताहिक रोस्टर बनाने के लिए कहा है, जिसमें यह पता चल सके कि ग्राम सेक्रेटरी किस दिन किस गांव में मिलेंगे। सीडीओ ने कहा कि रोस्टर तैयार कर रिपोर्ट भेजें ताकि उसे ब्लाक मुख्यालय पर पेंट कराया जा सके।
विज्ञापन