{"_id":"58960e9a4f1c1b2f3de85753","slug":"accidental-death-of-teen-mothers-are-taking-medication","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की दवा लेने जा रहे किशोर की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की दवा लेने जा रहे किशोर की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक हिमांशु के शोकाकुल परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। मां की दवा लेने बाजार जा रहे किशोर को शुक्रवार देर शाम सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पिहानी के मोहल्ला कोटकलां निवासी मुकेश का पुत्र हिमांशु (13) शुक्रवार रात करीब सात बजे मां की दवा लेने पैदल बाजार जा रहा था। वाजिदनगर चुंगी के निकट रोड पार करते समय पिहानी की ओर से जा रहे भूसी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने हिमांशु को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसके सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रिफर किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ ले जाते समय मलिहाबाद के पास हिमांशु ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चार भाइयों में सबसे छोटा हिमांशु कलां प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।