{"_id":"5fa6dc7b8ebc3e7503114599","slug":"accident-hardoi-news-knp5930643145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-31- जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक संदीप के पिता श्रीराम व मां। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी के कार्ड लेकर लौट रहे युवक की बाइक में बावन रोड पर पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर सहोरा निवासी संदीप पाल (22) पुत्र श्रीराम शनिवार शाम शहर से बाइक से घर वापस जा रहा था। बावन रोड पर तत्यौरा गांव के पास उसकी बाइक में पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण संदीप हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि संदीप तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी था। लॉकडाउन लगने के बाद से वह घर पर ही था। 11 दिसंबर को उसकी बड़ी बहन प्रियंका की शादी है। संदीप शनिवार को शहर से शादी के कार्ड उठाकर वापस जा रहा था, रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।