फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accident

जीवित होने का प्रमाण पत्र देने आए सेवानिवृत रेलकर्मी को मिली मौत

Sat, 16 Nov 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident
हरदोई। जीवित होने का प्रमाण पत्र देने बालामऊ आए सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हार्टअटैक से जान चली गई। वह जनपद बांदा के रहने वाले थे। बुधवार को बालामऊ बैंक में प्रमाण पत्र देने के बाद अपने साथी के घर रुके थे। गुरुवार की रात तबीयत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी गणेश प्रसाद (70) पुत्र भोला सेवानिवृत्त रेलकर्मी थे। वर्ष 2012 में बालामऊ से सीएनडब्लू के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुत्र विनय के मुताबिक, उसकी पेंशन बालामऊ कस्बा स्थित बैंक में आती थी। बैंक में जीवित होने का प्रमाण पत्र मांगा गया था। बुधवार को वह जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करने बालामऊ आए थे। रात में वह बालामऊ के रेलवेगंज निवासी अपने साथी छोटेलाल के घर पर रुके। छोटेलाल के मुताबिक, गुरुवार को प्रमाण जमा कर दिया था। देर रात गणेश प्रसाद की तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुत्र विनय अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। मृतक के पुत्र विनय ने किसी आरोप से इंकार किया। उसने बताया कि पिता बैैंक में जीवित होने का प्रमाण पत्र देने आए थे, हार्ट अटैक से जान चली गई। कोतवाल राय सिंह ने बताया बीमारी से वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed