{"_id":"619d2ce68e985966f7693081","slug":"accident-can-be-stop-with-awareness-hardoi-news-knp665680361","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी की जागरुकता से सड़क हादसों में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी की जागरुकता से सड़क हादसों में आएगी कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं व मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया।
कस्बा चौकी प्रभारी दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि सड़क हादसों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हादसों में लोग जान भी गंवाते हैं। इन हादसों का प्रमुख कारण यातायात नियमों का पालन न किया जाना है। इसलिए यह जरूरी है कि यातायात नियमों के लिए हम स्वयं भी जागरूक हों और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
चौकी इंचार्ज ने बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने व शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की। चौकी इंचार्ज ने साइबर अपराधों से सचेत रहने की अपील की। साथ ही मिशन शक्ति के तहत भी जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर मंगल किरण, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह व कांस्टेबल साजिद आदि मौजूद रहे।