फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accident

अलीगढ़ : टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 24 May 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accident
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे गांव जिरौली धूमसिंह के निकट रामघाट रोड पर बाइक सवार दो दोस्तों को दूध से भरे एक टैंकर ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत क्षेत्र के तमाम लोग मोर्च्युरी पहुंचे।
विज्ञापन

गांव जखैरा निवासी बिन्नामी सिंह अतरौली थाने में चौकीदार हैं। उनका 20 वर्षीय इकलौता पुत्र अजय कुमार गांव निवासी अपने दोस्त पंकज कुमार (20) पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ रविवार की शाम जिरौली धूमसिंह गए थे। देर रात करीब 10.30 बजे दोनों बाइक से जखैरा लौट रहे थे, तभी रामघाट रोड पेट्रोल पंप के पास दूध से भरे एक टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पंकज की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उनके पिता धर्मवीर सिंह की भी करीब 12 साल पहले सड़क हादसे में जान चली गई थी। दोनों के परिवार में मातम है, वहीं इस हादसे से गांव वाले भी शोक में डूबे रहे। खबर पाकर तमाम क्षेत्रीय लोग दोनों परिवारों को ढाढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं।

अजय का फाइल फोटो

अजय का फाइल फोटो- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed