{"_id":"6228e6b847962652de387fc8","slug":"accidant-hardoi-news-knp684767410","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट लगाए होता तो शायद बच जाता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाए होता तो शायद बच जाता छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाना छात्र के लिए कॉल बन गया। हेलमेट लगाए होता तो शायद सिर में चोट न लगती और उसकी जान बच सकती थी।परिजन यही कहकर बदहवास थे। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेदुरा डिघिया निवासी रवि (25) सीएसएन कॉलेज में एमए का छात्र था। वह शहर में रहकर सिविल की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की देर रात वह बाइक से अपने साथी टड़ियावां के मामपुर निवासी सतीश (26) व अमित (23)के साथ हरदोई आ रहा था। रास्ते में सीतापुर मार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेलमेट न लगाए होने से रवि के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था।
यहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता राजेंद्र ने बताया कि हेलमेट लगाए होता तो उसका होनहार बेटा साथ होता। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि बस का सुराग नहीं लग सका है।