{"_id":"60d0c7f08ebc3e2b8a21e41d","slug":"accidant-hardoi-news-knp635598252","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। सौतेले बेटे की शादी से भतीजे के साथ बाइक पर घर लौट रही महिला को उधरनपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि भतीजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा पिपरिया निवासी श्याम सुंदर ने 10 वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत हो जाने पर रामबेटी (40) के साथ दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से श्याम सुंदर के दो बच्चे हैं, जबकि रामबेटी से कोई संतान नहीं है। पहली पत्नी के पुत्र रजनीश की बरात रविवार को शाहजहांपुर गई थी। बरात में रामबेटी भी परिजनों के साथ गई थी।
द्वारचार और जयमाल होने के बाद रामबेटी बहन के पुत्र धर्मेंद्र (26) के साथ देर रात बाइक से वापस आ रही थी। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर उधरनपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में रामबेटी और धर्मेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने रामबेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।