फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, पिता-पुत्र की मौत

Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
accidant
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनौआ पेंग के पास बुधवार को दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के किनारे खंती में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक पुत्र और दामाद घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया निवासी राजाराम (55) खेती बाड़ी करते थे। उनकी पुत्री राधिका का विवाह अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बम्हनौआ पेंग निवासी प्रमोद (32) के साथ हुआ है। प्रमोद को अपने खेतों की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट की जरूरत थी।
विज्ञापन

पंपिंग सेट लेने के लिए प्रमोद सोमवार को अपनी ससुराल गांव बरगदिया गया था। बुधवार की दोपहर राजाराम ने अपने ट्रैक्टर के पीछे पंपिंग सेट बांध लिया। राजाराम अपने दामाद प्रमोद व पुत्र धर्मेंद्र (35) और योगेंद्र (13) के साथ ट्रैक्टर से बम्हौआ पेंग जा रहा था। गांव से पहले अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चारों लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राम सिंह ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर को खंती से निकलवाया। इसके बाद नीचे दबे चारों लोगों को भी ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजाराम और उसके पुत्र योगेंद्र की मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed