फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, बचा हादसा

Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
accidant
हरदोई। शाहाबाद कस्बे में अल्हापुर तिराहे के निकट सोमवार सुबह वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिजन बच गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे में अल्हापुर तिराहे के पास शाहजहांपुर मार्ग पर शशि कुमार का मकान बना है। शशि कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह परिवार के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान बरेली से भूसा भरने के लिए हरदोई जा रहा ट्रक किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में शशि कुमार का परिवार बाल-बाल बच गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के मकानों में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने घटना की जांच की। चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मकान मालिक की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed