{"_id":"688e45946fb0c919bb07a3f8","slug":"acceptance-letters-handed-over-to-farmers-pm-kisan-samman-nidhi-sent-to-the-accounts-of-824-lakh-farmers-hardoi-news-c-213-1-hra1001-135261-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किसानों को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 8.24 लाख किसानों के खातों में भेजी गई पीएम किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किसानों को सौंपे गए स्वीकृति पत्र, 8.24 लाख किसानों के खातों में भेजी गई पीएम किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मिलने वाले रुपये से किसानों को कृषि निवेश में आसानी होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह ने किसानों को पीएम किसान के स्वीकृत पत्रों का वितरण किया।
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कंप्यूटर पर क्लिक कर जारी की। यहां बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि फार्म पर लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। किसान श्यामल सिंह, सचिन सिंह, रामकुमार, जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, रमेश कुमार सिंह, श्यामजी, विक्रम, अजीत सिंह, बिदुर सिंह, वेदपाल, रामदीन, प्रेमपाल और रामनाथ आदि 20 किसानों को स्वीकृत पत्र दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खरीफ फसलों के लिए खाद की आवश्यकता के समय रुपये 8.24 लाख किसानों के खातों में भेज दिए हैं ताकि किसानों को खाद और कीटनाशक की खरीदारी के लिए दिक्कतें न होने पाएं।
जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 197 साधन सहकारी समितियां हैं। सभी समितियों को क्रियाशील बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्रियाशील होते ही किसानों को उचितदर पर बीज, उर्वरक और अन्य कृषि निवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। उप निदेशक कृषि एसके पांडेय ने नवीनतम कृषि पद्धतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश कुमार पाठक ने कहा कि किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। पीपीओ इंद्रजीत वर्मा, एसडीओ विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र तत्योरा में डॉ. एके तिवारी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।