{"_id":"0039cde1655aea1502456c06de47063a","slug":"abroad-will-also-treat-poor-soft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में भी कराएंगे गरीब का इलाज: मुलायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में भी कराएंगे गरीब का इलाज: मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहाकि कोई भी गरीब
विज्ञापन
गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसका उपचार का खर्च सरकार वहन करेगी। यदि
विदेश में भी इलाज की जरूरत पड़ी तो उसे सरकारी खर्च पर वहां भेजा जाएगा।
उन्होंने कहाकि कर्ज में डूबे किसान की जमीन किसी भी कीमत पर नीलाम नहीं
होने देंगे।
वे रविवार को जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित सपा के त्रिस्तरीय पंचायती व कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। सपा मुखिया ने कहाकि पार्टी की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं। जो वायदे जनता से किए वह तीन वर्ष में प्रदेश सरकार ने पूरे किए।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर करारे कटाक्ष करते हुए कहाकि जनता से झूठे वायदे कर मोदी ने सरकार बनाई है अब न तो चीन से हथियाई जमीन को वापस ले पा रहे हैं न ही काले धन को विदेश से लाने पर कोई काम नहीं कर रहे। नौजवानों से नौकरी देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया।
उन्होंने दो टूक कहा कि वादों को पूरा न करना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। गरीब की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि रोजगार मिलेगा तो गरीबी दूर होगी। इसलिए प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए खासा प्रयास कर रही है। उपचार के अभाव में अब किसी भी गरीब की जान नहीं जाएगी।
प्रदेश सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अस्पताल में भर्ती गरीब मरीज द्वारा डाक्टर के पर्र्चे पर सरकार उपचार का भुगतान करेगी। उन्होंने देश में बेटियों की संख्या मेें आ रही गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि यह गंभीर बात है इस पर सभी को ध्यान देना होगा।
यदि बेटों के अनुपात में बेटियां कम होंगी तो समाज प्रभावित होगा। किसानों के प्रति हमदर्दी का मरहम लगाते हुए कहा कि हम किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहते हैं जब तक किसान मजबूत नहीं होगा तब तक देश मजबूत नहीं होगा।
राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल ने कहाकि दिल्ली के चुनाव ने भाजपा के ताबूत में पहली कील ठोकी है और यूपी के चुनाव में आखिरी कील ठोकेंगेे। केेंद्र सरकार ने झूठ के बूते महल खड़ा किया है वह अधिक दिन नहीं खड़ा रह सकेगा।
उन्होंने केंद्र की सरकार को किसान विरोधी बताया। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, एमएलसी डा. अशोक वाजपेयी, पूर्व मंत्री वंशीधर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने किया।