Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   About 2.5% of greenery bears the burden of breathing for 5 million people.

Hardoi News: करीब ढाई प्रतिशत हरियाली पर 50 लाख लोगों की सांसों का बोझ

Thu, 04 Jun 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
About 2.5% of greenery bears the burden of breathing for 5 million people.
हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस आज है। आम और खास पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंंगे, पौधरोपण करेंगे। आबादी जिले में 50 लाखा के आंकड़े को पार कर गई है।
विज्ञापन

वैसे तो जनगणना-2027 कराई जा रही है, लेकिन अनुमानित 50 लाख की आबादी की सांसों का बोझ करीब ढाई प्रतिशत हरियाली पर है।पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे जरूरी हरियाली क्षेत्र को बढ़ावा देना है। जिले के 5,989 वर्ग हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब ढाई प्रतिशत में ही हरियाली है। इसमें भी पिछले साल रोपित पौधा भी शामिल हैं। ऑक्सीजन और शुद्ध वातावरण सभी की मूलभूत आवश्यकता में शामिल है।
ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस की सार्थकता तभी है, जब हरियाली क्षेत्र को बढ़ावा देने का सभी लोक संकल्प लें। पर्यावरण दिवस पर पौधों को रोपित किए जाने के साथ ही लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे। पौधों का वितरण भी किया जाएगा। पौधों को रोपित और संकल्प मात्र से हरियाली में वृद्धि संभव नहीं दिख रही। पौधाें को रोपित करने के साथ ही उनकी देखभाल भी करनी होगी। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में जिले में 11,962.14 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर हरियाली थी, जो साल 2025 के सर्वे में चार हेक्टेयर बढ़कर 11,966.1962 हेक्टेयर हो गई। वहीं विकास की धारा ने हरियाली पर आरा चलवा दिया। इससे यह क्षेत्रफल कम हो गया।
विज्ञापन

जिले का दायरा 5,989 वर्ग किलोमीटर है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम 30 प्रतिशत क्षेत्रफल में हरियाली आवश्यक है। अनुमानित आंकड़ों में जिले की आबादी 50 लाख को पार हो गई है। हरियाली के मामले में आबादी के अनुपात में क्षेत्रफल में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में 11,945 हेक्टेयर पर ही हरियाली रह गई है। इससे प्रदूषण फैलाने वाले कारकों की संख्या में तो बढ़ोतरी हुई लेकिन, हरियाली क्षेत्र कम हो गया है।---
विज्ञापन
विज्ञापन



शहरीकरण और पक्कीकरण ने रोकी हरियाली
आधुनिकता और फैशन के दौर में अब लोगों में शहरीकरण और पक्कीकरण के प्रति लगाव तेजी से बढ़ा है। शहरों, नगरों में ही नहीं गांवों में भी पक्कीकरण बढ़ा है, लोग खेत और बाग तक में मकान बना रहे हैं। शहरों में मकान के मानचित्र तक ही लॉन (हरियाली) सीमित होकर रह गए हैं। मकानों में न तो लॉन दिखते हैं और न ही खुला स्थान। मकान के सामने फुटपाथ तक पर भी पौधरोपण न के बराबर बच पाता है। पहले के मकानों के बाहर की खाली भूमि पर नीम, आम, जामुन, पाकड़ आदि के पेड़ दिख जाते थे, लेकिन अब पक्का चबूतरा और इंटरलाकिंग को लोग पसंद कर रहे हैं।



---
आज पौधरोपण, पॉलीथिन रोकथाम और प्लास्टिक मुक्त प्रति लोगों में लाई जाएगी जागरूकता
आज विश्व पर्यावरण दिवस है, इसलिए सरकारी विभाग, संस्थाएं और स्वयंसेवी संस्थाएं पौधरोपण, पॉलीथिन की रोकथाम और प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों तक ही पर्यावरण संरक्षण सीमित होकर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed