{"_id":"5e3f012b8ebc3ee5b571991f","slug":"abdulla-nagar-won-final-match-hardoi-news-knp5434053144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लानगर ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्लानगर ने जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के पीछे मैदान पर चल रहे पिहानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अब्दुल्ला नगर व हरदोई की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। अब्दुल्ला नगर की टीम ने मैच में हरदोई की टीम को तीन रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
हरदोई की टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अब्दुला नगर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर खेलते हुए 56 रन का स्कोर खड़ा किया।
बल्लेबाज कुन्नू ने 22 व रिंकू ने 15 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम 13वें ओवर में 53 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते अब्दुल्ला नगर की टीम ने मैच में तीन रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टीम के गेंदबाज आशीष ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अब्दुल्ला नगर की टीम के खिलाड़ी आशीष को मैन द मैच व टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरदोई के राघव को मैन ऑफ द सीरीज के रूप से सम्मानित किया गया। कुदरत कुरैशी व संदीप ने अंपायरिंग की। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप मेें मौजूद रहे चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।