फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aag se jhulsi vivahita ki maut

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता, मौत

Mon, 29 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
aag se jhulsi vivahita ki maut
पाली/हरदोई। उमरिया गांव निवासी विवाहिता रविवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में आग लगने से झुलस गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी सीमा (25) पत्नी धीरज ने रविवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में आग की लपटों में घिर गई। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने कंबल आदि डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि सीमा की शादी तीन वर्ष पहले धीरज के साथ हुई थी, उसके कोई संतान नहीं है। बताया कि घटना की जानकारी उसके पिता नरेश निवासी ग्राम बेहटा गोकुल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed