फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young motorcyclist lost his life after skidding on maize scattered across the road.

Hardoi News: सड़क पर फैली मक्का पर फिसल गई बाइक सवार युवक की जिंदगी

Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young motorcyclist lost his life after skidding on maize scattered across the road.
फोटो- 14- कमलेश। फाइल फोटाे
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के जिगनी गांव के पास सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई मक्का पर बाइक सवार युवक की जिंदगी फिसल गई। सोमवार रात फुफेरे भाई के तिलक से वापस जाते समय युवक की बाइक मक्के पर फिसल गई। इस दौरान सड़क पर गिरे युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजन को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के मामा भोले गांव निवासी कमलेश कुमार (27) छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। तीन माह पहले वह वापस गांव आ गए थे। कमलेश के फूफा रामबरन का घर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव में है। भाई अमर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम फूफा के बेटे का तिलक था। इसमें शामिल होने के लिए कमलेश बाइक से गए थे। देर रात वहां से वापस घर जाने के लिए निकल थे।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र में जिगनी गांव के पास सड़क पर किसानों की मक्का सूखने के लिए पड़ी थी। मक्के पर कमलेश की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल से फोन कर परिजन से संपर्क किया। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed