{"_id":"693856f3ecbc1bb3350b2c6b","slug":"a-young-man-walking-on-foot-was-hit-by-a-bike-and-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141561-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो-19- रामू। फाइल फोटो
हरदोई। पैदल जा रहे युवक को सोमवार रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसा कोथावां-अतरौली मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी नेवादा गांव के पास हुआ। मौके पर चालक बाइक छोड़ कर भाग गया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानमल के मजरा गढ़ी नेवादा निवासी रामू (35) राजस्थान में भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। रामू एक माह पहले ही गांव आए थे। बड़े भाई परमेश्वर के मुताबिक, उनका पुश्तैनी मकान गांव में है जबकि नया मकान गांव के बाहर है। सोमवार रात आठ बजे रामू पैदल नए मकान की ओर जा रहे थे। इस दौरान कोथावां-अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा गांव के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी गीता, दो पुत्र और दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर बेनीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।