{"_id":"69750795bf793e30bb094791","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-on-the-third-day-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143887-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की तीसरे दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की तीसरे दिन मौत
विज्ञापन
फोटो-15- सुदीप। फाइल फोटो
बिलग्राम। बीते बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार सुबह लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। हादसा कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर हैबतपुर के पास हुआ था। हादसे में घायल मृतक के दो दोस्तों का इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी सुदीप (22) खेती करते थे। भाई विमलेश के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम सुदीप किसी काम से सेमरा चौराहे बाइक से गए थे। उनके साथ गांव निवासी दोस्त सूरज (21) और नितिन (20) भी थे। देर शाम तीनों वापस गांव जा रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक सुदीप चला रहे थे। इस दौरान हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर गांव के पास ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। तीनों को गंभीर चोटें आईं।
परिजन तीनों को सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। चिकित्सक ने सुदीप और सूरज को लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां रविवार सुबह इलाज के दौरान सुदीप की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। सुदीप तीन भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर के और अविवाहित थे। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।