फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide by hanging himself after his father refused to let him drink alcohol.

Hardoi News: पिता के शराब पीने से मना करने पर युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself after his father refused to let him drink alcohol.
फोटो-48- प्रवीण। फाइल फोटो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जानकीनगर में बुधवार शाम होली के दौरान दो सगे भाई शराब पी रहे थे। इस पर पिता ने उन्हें डांट दिया। पिता की डांट से नाराज होकर दोनों भाई कमरे में चले गए। जब एक भाई सो गया तब दूसरे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरहरा के मजरा जानकीनगर निवासी प्रवीण (30) खेती करते थे। पिता जयराम ने बताया कि बुधवार शाम उनके पुत्र मटरू और प्रवीण शराब के नशे में लड़ रहे थे। उन्होंने दोनों से शराब न पीने की बात कही। लड़ाई करने पर उन्होंने दोनों को डांट दिया। इस दौरान उन्होंने दोनों को कमरे में बंद कर दिया तो दोनों सो गए। रात के समय लघुशंका करने के लिए प्रवीण उठा। उसने गमछे के फंदे से प्रवीण का शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। प्रवीण के परिवार में पत्नी शशिबाला, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed