{"_id":"6a0c9d33076e119be5026ef5","slug":"a-young-man-bent-over-a-minor-to-draw-water-and-his-head-sank-into-the-mud-resulting-in-his-death-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150029-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पानी निकालने के लिए माइनर में झुके युवक का सिर मिट्टी में धंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पानी निकालने के लिए माइनर में झुके युवक का सिर मिट्टी में धंसा, मौत
विज्ञापन
फोटो- 26- सुनील। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर में माइनर से पानी लेने के लिए झुका युवक सोमवार शाम सिर के बल माइनर में ही गिर गया। उसका सिर और चेहरा माइनर की मिट्टी में धंस गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे निकालकर ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हसनापुर निवासी सुनील (25) खेती करते थे। बड़े भाई शैलेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम सुनील खेत में पानी लगाने गए थे। सुनील के साथ पांच साल का भतीजा रुशांत भी था। बताया कि ट्यूबवेल में डालने के लिए पानी की जरूरत थी। सुनील खेत के पास से ही निकले माइनर से पानी लेने बाल्टी लेकर गए थे। जैसे ही बाल्टी माइनर में डालने के लिए झुके वैसे ही असंतुलित होकर सिर के बल माइनर में ही गिर गए।
पानी कम होने के कारण उनका सिर मिट्टी में धंस गया। इसकी जानकारी रुशांत ने घर आकर दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने सुनील को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।