{"_id":"60217aa38ebc3e4c6179f16f","slug":"a-prize-thief-of-15-thousand-rupees-arrested-hardoi-news-knp6106940120","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये का इनामी चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार रुपये का इनामी चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद चोरी का आरोपी रामू पांडेय। संवाद
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। पुलिस ने टावर चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व 15 हजार रुपये के शातिर इनामी को बांसा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। शातिर के पास से चोरी की बैटरी भी बरामद की हुई है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 22 नवंबर को गांव नेवादा निवासी टावर कर्मी आशीष दीक्षित ने खैरूद्दीनपुर टावर से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
24 जनवरी की सुबह भझेहटा गांव के पास से सात आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी रामू पांडेय निवासी ग्राम रानीखेड़ा थाना अतरौली फरार चल रहा था। एसपी की ओर से आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बांसा में स्थित टावर के पास छापा मारा।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की बैटरी भी बरामद की गई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।