फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A play depicting the growing addiction to mobile phones was staged.

Hardoi News: मोबाइल की बढ़ती लत के नाटक का किया मंचन

Fri, 26 Dec 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A play depicting the growing addiction to mobile phones was staged.
हरदोई। मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गयी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोबाइल की बढ़ती लत के विषय पर नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामचरित मानस के नाटक में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की झलक दर्शाई गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। नारी सशक्तीकरण पर भी प्रस्तुतियां दी गईं। ऑपरेशन सिंदूर पर भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा और उपसंभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। स्वागतगीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा गुप्ता और पूजा सिंह चौहान ने किया। इस दौरान अखिलेश सिंह, प्रबंधक मुकेश सिंह, मुकुल सिंह, भूमिका सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed