{"_id":"698775ba9800f7822504cfd4","slug":"a-notorious-cattle-smuggler-was-injured-by-police-bullets-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144553-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाला शातिर पुलिस की गोली से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाला शातिर पुलिस की गोली से घायल
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार आधीरात के बाद हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ। आरोपी के पास से 4,200 रुपये, बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमलापुर निवासी मुकेश ने बीती तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके मकान के बाहर भैंस बंधी थी। रात में कोई उनकी भैंस चोरी कर ले गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही थीं। मुखबिर की सूचना पर सवायजपुर जा रहे बाइक सवार मवेशी चोर की घेराबंदी कर उसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर आरोपी ने बाइक गंगा एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़कर भागने की कोशिश की। खुद को पुलिस से घिरा देख गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में बायें पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी अनीस घायल हो गया। घटना में सवायजपुर कोतवाली में तैनात संजय मौर्य भी घायल हुआ। आरोपी के पास से 4,200 रुपये, बाइक, मोबाइल, तमंचा और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इनसेट
शातिर मवेशी चोर पर दर्ज हैं आठ मामले
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनीस शातिर मवेशी चोर है। दिन में वह मवेशियों की रेकी करता है। रात में घटनाओं को अंजाम देता है। पशु तस्करी में भी उसका नाम आ चुका है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाने में सात मामले दर्ज हैं। बरेली जनपद के कलेक्टर बुक गंज में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है।