फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A middle-aged man died after being hit by a train

Hardoi News: ट्रेन की चपेेट में चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died after being hit by a train
बेहटागोकुल। खेरिया रेलवे क्रासिंग के पास अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर को बेहटा गोकुल थाने के खेरिया रेलवे क्रासिंग के 100 मीटर हरदोई की तरफ एक 50 वर्षीय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने स्लेटी रंग का लोअर और क्रीम रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। दाहिने हाथ पर काला धागा बंधा हुआ था। इसका पता होते ही दरोगा सैय्यद हुसैन वहां पहुंचे और अधेड़ के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए उसकी जामा तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं बरामद हुई, जिससे अधेड़ की शिनाख्त हो सकती। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed