फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A jeweler committed suicide by shooting himself with his father's licensed gun

Hardoi News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार सराफ ने की खुदकुशी

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A jeweler committed suicide by shooting himself with his father's licensed gun
-बिलग्राम के मंडई की घटना, गर्दन में गोली लगने से हुई मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलग्राम। नगर के मोहल्ला मंडई में सराफा व्यापारी ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

गोली चलने की आवाज पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलने पर शव पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए।

मंडई निवासी मिथुन गुप्ता (29) की नगर के बीजीआर इंटर कॉलेज के सामने ही सराफा और कपड़े की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात मिथुन दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचे थे।

घर में परिजनों के साथ उन्होंने खाना खाया और फिर अपने कमरे में चले गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पिता की लाइसेंसी एकनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर सीओ बिलग्राम आरपी सिंह और कोतवाल राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो मिथुन का शव पड़ा मिला। मृतक के परिवार में पत्नी प्रिया और एक बच्ची है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।




14 दिन पहले भरी गोद, अब उजड़ी मांग

मिथुन की पत्नी प्रिया ने 14 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। गोद भरने से मिथुन और प्रिया भी खुश थे। अचानक सोमवार रात हुई घटना से हर कोई सकते में आ गया। प्रिया की गोद में सो रही मासूम को तो इसका एहसास तक नहीं है कि क्या घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed