{"_id":"57e6c8514f1c1b3b5aa82969","slug":"a-group-of-lawyers-will-work-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का एक गुट सोमवार से करेगा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का एक गुट सोमवार से करेगा काम
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सवायजपुर (हरदोई)। तहसील में चार दिन पूर्व वकीलों की हड़ताल होने के बाद शनिवार को एक गुट के पदाधिकारियों ने एसडीएम से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और सोमवार से न्यायिक कार्यों पर वापस आने का फैसला किया।
विज्ञापन
शनिवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी, तहसीलदार राजेश चौरसिया और दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, महामत्री मनमोहन शुक्ला के बीच हुई वार्ता में आम सहमत से तय किया गया कि सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को न्यायालयों में कामकाज होगा। जो अधिवक्ता बाहर से आकर तहसील में मुकदमों की पैरवी करते हैं। उनकी पत्रावलियों में बुधवार की तारीख लगाई जाएगी।
विज्ञापन
वार्ता के बाद अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि सोमवार से न्यायिक कार्यों को पूर्व की भंाति करने का पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने वकीलों के दूसरे गुट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चोवरलाल वर्मा को भी बुलावा पत्र भेजा। लेकिन वह तहसील में मौजूद न होने के कारण बैठक में न आ सके।
विज्ञापन
मुकदमों के निस्तारण में नहीं आएगी रुकावट
सवायजपुुर। बीते बुधवार को तहसील में वकीलों के दोनों गुटों ने एसडीएम और तहसीलदार पर तानाशाही, वकीलों के प्रति अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगा हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था। इससे बीते चार दिनों में दूर दराज से ग्रामीणों जिनके मुकदमे एसडीएम व तहसीलदार के कोर्टों में थे। पेशी की तारीख आगे बढ़ने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा था। सोमवार से कामकाज शुरू होने से राहत मिलेगी।