फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dispute broke out between the nursing staff and an intern student after the latter said, "I am leaving right now," leading to a violent altercation.

Hardoi News: अभी जा रही हूं... कहने पर नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न छात्र में विवाद, खूब हुई मारपीट

Sat, 18 Jul 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A dispute broke out between the nursing staff and an intern student after the latter said, "I am leaving right now," leading to a violent altercation.
फोटो-21-घटना में घायल आकाश। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में अभी जा रही हूं कहने पर नर्सिंग स्टाफ के साथ इंटर्न छात्र का विवाद शनिवार को हो गया। इमरजेंसी वार्ड प्रभारी ने मामला शांत करा दिया लेकिन लगभग 3:30 बजे इंटर्न छात्र अपने 50 साथियों के साथ इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए। यहां नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी का हाथ भी टूट गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 बैच के एमबीबीएस डॉक्टरों की पढ़ाई पूरी होने के बाद अब वह मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे हैं। एमबीबीएस इंटर्न छात्र शनिवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। नर्सिंग ऑफिसर ललितेश और राजकपूर भी इसी वार्ड में ड्यूटी पर थे। नर्सिंग ऑफिसरों का आरोप है कि एक इंटर्न ने मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए प्रियंका नाम की नर्सिंग कर्मी से कहा। प्रियंका ने कुछ देर में जाने की बात कही तो इंटर्न ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

वार्ड प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने उस समय समझा कर मामला शांत करा दिया लेकिन करीब साढ़े तीन-पौने चार बजे डाॅक्टर विवेक के साथ 50 से 60 इंटर्न पहुंचे और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। घटना में स्वास्थ्य कर्मी आकाश का हाथ टूट गया। घटना का पता चलने पर वार्ड पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने ललितेश, राज कपूर और डॉ. विवेक से पूरी जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच करने के लिए वार्ड प्रभारी डॉ. अमित आनंद के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हॉस्टल खाली करने के आदेश
इंटर्न चिकित्सक मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में ही रहते हैं। जरा सी बात होने पर यह कुछ मिनट में ही एकत्र हो जाते हैं। शनिवार को हुई घटना के बाद प्रधानाचार्य ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी इंटर्न छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए हैं। इन सभी को गौराडांडा परिसर में बने हॉस्टल में जाने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो-21-घटना में घायल आकाश। संवाद

फोटो-21-घटना में घायल आकाश। संवाद

फोटो-21-घटना में घायल आकाश। संवाद

फोटो-21-घटना में घायल आकाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed