{"_id":"d91e00b44dd03b82b6f8da8f8c8bf231","slug":"a-death-in-road-accidents-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक
विज्ञापन
की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, कई
थाना क्षेत्रों में पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिससे युवक की मौत हो गई।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र में बेहंदर नहर के पास शनिवार की देर रात बैगन से भरी पिकप डाला टायर पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे उस पर सवार पिकप चालक गंगा महेश (25) पुत्र रघुवीर निवासी भवानीपुर ठठिया जनपद कन्नौज की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसके साथी रामनारायन (32) पुत्र सुमर सिंह, चंद्र मोहन (22) पुत्र अर्जुन सिंह और रामबाबू (45) पुत्र कैलाश घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय चालक के साथियों ने बताया कि वह लोग बैगन लाद कर लखनऊ बेचने जा रहे थे। इसी बीच टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर, टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर निवासी इंद्रपाल (30) पुत्र खुशीराम अपने पत्नी मंजू (28) साइकिल से दवा लेने पड़ोस के गांव अयारी गए थे।
वहां से वापस आते सम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार संघन (25) पुत्र प्यारे निवासी सलेमपुर और उसका साथी विकास (20) पुत्र प्रकाश निवासी अख्तियारपुर बिलग्राम भी घायल हो गए। संघन अपनी बहन के घर से वापस आ रहे थे।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों ने जहर खा लिया। इससे युवक की मौत हो गई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करता निवासी अमित (18) पुत्र शंभूदयाल घर में पैसा मांग रहे थे। पैसा न देने पर उसने शनिवार की रात घर में डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अमित के भाई बबलू ने बताया कि वह महाराष्ट्र में कुल्फी का ठेला लगाता था। कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। घर पर वह पैसा मांग रहा था। पैसे न मिलने से क्षुब्ध होकर डाई पी ली। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, सुरसा क्षेत्र के ग्राम बंधिया निवासी नीरज (21) पुत्र शिशुपाल ने जहर खा लिया, जबकि सांडी क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी गोविंद (20) पुत्र उदयपाल ने जहर खा लिया। वहीं सुरसा क्षेत्र के पड़रिया निवासी मोहित (21) पुत्र विष्णु दयाल ने जहर खा लिया।
इधर, शहर क्षेत्र के ग्राम सधई बेहटा निवासी राधिका (24) पत्नी ज्ञानेंद्र ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।