फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A cyclist died after being hit by a pickup truck

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत

Sat, 02 Aug 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A cyclist died after being hit by a pickup truck
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर पिकअप ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को भदार चौराहे के पास हुई घटना के बाद चालक और पिकअप राहगीरों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के गड़रपुरा निवासी सर्वेश का पुत्र नितिन (9) कक्षा एक का छात्र था। सर्वेश के मुताबिक शनिवार दोपहर नितिन को बुखार आ गया था। उसकी बड़ी बहन शीलू (12) उसकी दवा दिलवाने के लिए भदार चौराहे जा रही थी। दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। दवा लेने के बाद दोनों वापस घर जा रहे थे। इस दौरान सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भदार चौराहे के पास पिकअप ने नितिन की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। शीलू ने परिजन को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन उसको ऑटो से मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां मायावती बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं। मृतक तीन बहनों में इकलौता था। मौके पर राहगीरों ने पिकअप समेत चालक को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed